cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण

भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण


कवर्धा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व की धरोहर भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025 03 23 at 6.09.53 PM

इसके पहले उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर पेयजल, बिजली, पार्किंग, कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी पहलुओं की रूप रेखा की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए ताकि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि भोरमदेव महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसे भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जाना चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Related posts

भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने किया मुख्यमंत्री साय का आत्मीय स्वागत

News Desk

अमित शाह का बड़ा ऐलान : 2026 तक बस्तर से खत्म होगा नक्सलवाद, विकास का बनेगा केंद्र

News Desk

छत्तीसगढ़ में रोजगार, स्व-रोजगार, स्थानीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और उद्यमिता विकास को लेकर कार्य किए जा रहे हैं। विगत साढ़े चार वर्षों में ग्रामीण और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। कवर्धा विधायक व वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनांचल क्षेत्रों में निवास करने वाले वनवासी व आदिवासियों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में देश का 74 प्रतिशत लघु वनोपज संग्रहित होता है। संग्राहकों के हित में लघु वनोपजों की संख्या में वृद्धि करते हुए 7 से बढ़ाकर वर्तमान में 6 7 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ पूरे देश का सबसे बड़ा वनोपज संग्राहक राज्य हैै।

Muskan Sharma