cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

रायपुर: राज्यपाल डेका से वन मंत्री केदार कश्यप की सौजन्य भेंट

q


रायपुर:  राज्यपाल  रमेन डेका से आज राजभवन में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन और कौशल विकास मंत्री  केदार कश्यप ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राजधानी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, बाहर से इलाज के लिए आने वाले लोगों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा और संस्थागत वनों को बढ़ावा देने से संबंधित निर्देश दिए।

राज्यपाल ने कहा कि स्कूलों, आश्रमों और अन्य शासकीय भवनों के आसपास वृक्षारोपण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित आवरण में भी वृद्धि हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि एम्स और नया रायपुर के चिकित्सा संस्थानों में इलाज के लिए दूरदराज़ से आने वाले मरीजों और परिजनों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 



Related posts

CG राज्योत्सव में आसमान में दिखेगा रोमांचक नजारा, सारंग एयर शो की तैयारियों की समीक्षा

News Desk

रायपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम पर अपडेट, यहां 1 रुपए कम

Muskan Sharma

3 अक्टूबर को बस्तर दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुरिया दरबार कार्यक्रम में होंगे शामिल

News Desk