cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

कांग्रेस को महात्मा गांधी नहीं, केवल सोनिया-राहुल गांधी की चिंता: संतोष पांडेय

सांसद संतोष पांडेय लोकसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होने दिल्ली रवाना


रायपुर। मनरेगा और नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा मुख्य प्रवक्ता और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को न तो महात्मा गांधी के आदर्शों की चिंता है और न ही मजदूरों के हितों की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर महात्मा गांधी की मंशा के अनुरूप काम करती तो पहले ही देश में ग्रामीण स्तर की अर्थव्यवस्था मजबूत हो जाती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव-शहर में रामराज्य स्थापित करने में लगी है। महात्मा गांधी जी ने भी रामराज्य की परिकल्पना की थी, परन्तु दुर्भाग्य है कि कांग्रेस रामराज्य की जगह परिवारराज की चिंता में है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी का नाम केवल सत्ता के लिए इस्तेमाल किया है। इनकी पूरी चिंता केवल एक परिवार यानी सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक ही सीमित है।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद श्री पांडेय ने कहा कि कांग्रेस नेता मजदूरों को रोजगार देने वाली योजना के नाम पर केवल राजनीतिक विलाप कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘विकसित भारत’ के विजन के साथ काम कर रहे हैं। मनरेगा को खत्म करने की बात झूठ है, जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार ने न्यूनतम गारंटीकृत रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी है। इस फैसले से मजदूरों को अब काम के अधिक अवसर मिलेंगे।



Related posts

चीनी कारोबारियों के लिए बदले नियम, केंद्र सरकार ने स्टॉक लिमिट में किया बदलाव; जमाखोरी पर सख्त एक्शन

News Desk

President Murmu visits exhibition ‘Bastar Pandum: जनजातीय परंपराओं की समृद्ध तस्वीर ‘बस्तर पंडुम’, राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया

News Desk

Artificial Intelligence पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का विजन, बोले- AI अपनाने वाले ही भविष्य के लीडर बनेंगे

News Desk