cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास में हनुमान जयंती पर सीएम विष्णुदेव साय ने की सपरिवार पूजा-अर्चना

3684174 gl07c1mwaaivpys 1

रायपुर। आज प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त केसरीनंदन भगवान हनुमान की जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार मुख्यमंत्री निवास में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए मंगल कामना की।

3684171 untitled 50 copy

श्री सालासर बालाजी धाम में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव पूरे देश में आज हनुमान जन्मोत्सव की धूम है। देश के हनुमान मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित श्री सालासर बालाजी धाम में भी भव्य रूप से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। सालासर बालाजी मंदिर में आज सुबह से लेकर शाम तक कई अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज के कार्यक्रमों में सबसे पहले सुबह 10 बजे सालासर बालाजी भगवान का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भगवान को सवामणी भोग लगाया जाएगा। इसके बाद आज 11 बजे से भजन गंगा का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से सालासर बालाजी में सुंदरकांड का पाठ होगा। इसके बाद शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

सरेंडर नक्सलियों के दस्तावेज़ बनाने अधिकारियों संग बैठे गृहमंत्री विजय शर्मा

News Desk

CM विष्णुदेव साय का बड़ा संदेश, बोले- गांवों का विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव

News Desk

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप तरेगांव जंगल मे किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Muskan Sharma