cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

सरगुजा में आज चिंतामणि महाराज दाखिल करेंगे पर्चा:नामांकन रैली में सीएम साय समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद; आम सभा भी होगी

vishnu deo sai 1713466715

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में आज (19 अप्रैल) सरगुजा सीट से बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आमसभा भी होगी, इससे पहले नामांकन रैली निकलेगी। ये रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कला केंद्र मैदान पहुंचेगी, जहां आमसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।

नामांकन रैली सुबह 11 बजे अग्रसेन भवन के पास से निकलेगी। नामांकन रैली अग्रसेन चौक, जयस्तंभ चौक, सदर रोड, महामाया चौक, संगम चौक, देवीगंज रोड होते हुए घड़ी चौक से कलाकेंद्र मैदान पहुंचेगी।

रैली के बाद सीएम साय की मौजूदगी में नामांकन करेंगे चिंतामणि महाराज।
रैली के बाद सीएम साय की मौजूदगी में नामांकन करेंगे चिंतामणि महाराज।

तीसरा नामांकन दाखिल करेंगे चिंतामणि
भाजपा की आमसभा के बाद लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज नामांकन का तीसरा सेट दाखिल करेंगे। चिंतामणि महाराज मुहूर्त के अनुसार अपना दो सेट नामांकन जमा कर चुके हैं। नामांकन रैली और आमसभा की तैयारी पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

Related posts

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: सरगुजा, बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभागों में अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

News Desk

पीएम आवास योजना शहरी 2.0 से साकार होगा पक्के घर का सपना : हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र

News Desk

हर घर जल: ग्राम ज्ञानपुर ने लिखी जल संकट से मुक्ति की गजब कहानी

News Desk