रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 14 सितंबर को राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम में आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत करमा तिहार में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आराध्य माता करमा देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कंवर समाज हरि हरवंश सिंह मिरी करेंगे।
previous post
