cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे। अटल जी का नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के सपनों को साकार करते हुए ही छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने अटल जी के जन्मशती के इस विशेष अवसर पर कहा कि अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक  राजेश मूणत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

छत्तीसगढ़ में 186 मदरसे, इनमें 2000 से ज्यादा हिंदू बच्चे:NCPCR ने कराया सर्वे, अब स्कूलों में करेंगे शिफ्ट; छात्र बोले- यहां सीख रहे कंप्यूटर-संस्कृत

Muskan Sharma

375 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाएंगे CM विष्णुदेव साय, धरसींवा में उद्घाटन और कुंवरगढ़ महोत्सव में भी होंगे शामिल

News Desk

पिछले कुंभ से दोगुनी ट्रेनों के साथ महाकुंभ की भव्य तैयारी

News Desk