cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

मुख्यमंत्री ने किया दैनिक जशपुरांचल की रजत जयंती स्मारिका का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया दैनिक जशपुरांचल की रजत जयंती स्मारिका का विमोचन


रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दैनिक जशपुरांचल की रजत जयंती स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दैनिक जशपुरांचल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जशपुरांचल के संपादक श्री विजय त्रिपाठी सहित समाचार पत्र से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दैनिक समाचार पत्र जशपुरांचल ने 25 वर्षों की इस यात्रा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आशा है कि जशपुरांचल इसी तरह उत्कृष्ट पत्रकारिता द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करता रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय को जशपुरांचल के संपादक वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 1999 में स्थापित दैनिक जशपुरांचल ने इस वर्ष 25 वर्ष का सफर तय किया है। इसी उपलक्ष्य में जशपुरांचल की रजत जयंती स्मारिका प्रकाशित की गयी है। इस रजत जयंती स्मारिका में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले 1 साल में किये गए जनकल्याण के विविध कार्यों पर केंद्रित आलेखों का संकलन किया गया है। साथ ही स्मारिका में जशपुर अंचल की संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक स्थल, एडवेंचर स्पोर्ट्स, जनजातीय विशेषता आदि से सम्बंधित रुचिपूर्ण जानकारी शामिल की गयी है ।

इस अवसर पर सांसद गोमती साय, विधायक रायमुनि भगत, विधायक भावना बोहरा, मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद,पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,प्रियंवदा सिंह जूदेव, रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, सुनील गुप्ता, भरत सिंह,ब्रजेश शुक्ला,  योगेश थवाईत, प्रशांत सहाय, मदन सुंदर कुटिया, रणविजय सिंह, आर्यन दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र से नौकरी: 9 कर्मचारियों के नाम आए सामने, तीन साल से उठा रहे थे वेतन

News Desk

महात्मा गांधी नरेगा योजना के अभिसरण से निर्मित आंगनबाड़ी भवन ग्रामीणों के लिए बना सुविधाओं का केंद्र

Muskan Sharma

विष्णु भैया के घर में तीजा-पोरा की धूम: पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से सजा आंगन, माताओं और बहनों को मायके में मिलेगी महतारी वंदन की उपहार!

Muskan Sharma