cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छतीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

1719310515 5e5a665ec27f47b9a7e0

लोकसभा निर्वाचन में शानदार सफलता के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं

प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गत दिवस छतीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष हरवंश मिरी के नेतृत्व में कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंनेे मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन में शानदार सफलता अर्जित करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

प्रदेश कंवर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष मिरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि कंवर समाज के टाटीबंध रायपुर स्थित प्रादेशिक कार्यालय में 23 जून को समाज की प्रांतीय प्रबंध कार्यकारिणी के साथ जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें प्रदेश के समस्त जिलों से लगभग 250 सामाजिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश समिति के महासचिव नकुल चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष गण सुश्री सविता साय, उपेंद्र पैकरा थानसिंह दीवान, कोषाध्यक्ष बसंत दीवान, कार्यकारिणी सदस्य संदीप पैकरा भी शामिल थे।

Related posts

आवास मंजूर कराने पैसा मांगे तो बताएं: शर्मा

Muskan Sharma

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण

News Desk

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

News Desk