cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से तोड़फोड़, सिर तोड़ उखाड़ फेंकी मूर्ति; क्षेत्र में आक्रोश

रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से तोड़फोड़, सिर तोड़ उखाड़ फेंकी मूर्ति; क्षेत्र में आक्रोश


Advertisement

रायपुर। प्रदेश की आस्था और गौरव का प्रतीक ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा से छेड़छाड़ और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का सिर तोड़कर मूर्ति को उखाड़ फेंक दिया गया, जिसके बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। लोगों ने इस कृत्य को प्रदेश की अस्मिता और संस्कृति पर हमला बताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का

जानकारी के अनुसार, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि चौक पर स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त है। प्रतिमा का सिर टूटा हुआ था और मूर्ति को उसके स्थान से उखाड़कर फेंक दिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और निगम अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया, लेकिन प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों की भूमिका की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों में रोष

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा प्रदेश की संस्कृति, मातृभूमि और अस्मिता का प्रतीक है, ऐसे में इस तरह की हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंची पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

‘छत्तीसगढ़ महतारी’ से भावनात्मक जुड़ाव

बता दें कि छत्तीसगढ़ में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ को धन-धान्य की देवी के रूप में पूजा जाता है। प्रदेश की सांस्कृतिक परंपरा में महतारी की प्रतिमा आस्था और मातृभूमि के प्रति सम्मान का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में इस घटना ने पूरे प्रदेश में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement



Related posts

आलेख : विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में होगी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका

Muskan Sharma

रायपुर पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक दबाव की आशंका

News Desk

स्वास्थ्य विभाग की संवेदनशील पहल से बैगा आदिवासी परिवारों को घर के नजदीक मिला गुणवत्तापूर्ण उपचार

News Desk