cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का कल आएगा परिणाम

WhatsApp Image 2024 05 08 at 5.44.48 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर जानकारी दी है कि कल यानी 9 मई को बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा. इस संबंध में माशिमं के आदेश भी जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं 2024 का रिजल्ट कल 12.30 बजे जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद पर अपना रिजल्ट वेबसाइट्स पर देख सकेंगे.

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे

10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम मण्डल की वेबसाईट https://cgbse.nic.in, https://cg.results.nic.in और https://results.cg.nic.in पर देख सकते हैं.

बता दें कि इस साल 10 वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3 तीन लाख 50 हज़ार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2 लाख 50 हज़ार विद्यार्थी शामिल हुए हैं. cgbse.nic.in और results.cg.nic.in देख सकते हैं रिज़ल्ट. टोल फ़्री 18002334363 पर कार्यालयीन समय पर कॉल कर सलाह ले सकते हैं.

Related posts

छत्तीसगढ़ में जल्द होगा साय कैबिनेट विस्तार, 21 अगस्त से पहले तीन नए मंत्री लेंगे शपथ

News Desk

उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 में बड़ा बदलाव, अब एक ही भू-खंड पर कर सकेंगे दोगुना निर्माण

News Desk

CG में 6 गायों की मौत के बाद बड़ा एक्शन, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को पद से हटाया गया

News Desk