cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: बारिश आते ही डायरिया का प्रकोप, 50 से अधिक लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित

GCFJ 860x456 1

बिलासपुर । सकरी के अटल आवास में डायरिया का प्रकोप फैल गया है. यहां रहने वाले करीब 50 से अधिक लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं. इलाके में साफ-सफाई का अभाव और गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं. इसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर मरीजों का इलाज कर रही है. बारिश आते ही डायरिया पैर पसारने लगा है और नलों से आ रहे गंदा पानी पीने से लोगों की तबियत बिगड़ रही है. सकरी क्षेत्र के 50 से अधिक लोग डायरिया के चपेट में आ चुके हैं. एक ही परिवार के 3 से 4 लोगों को उल्टी और दस्त की समस्या रही है, लेकिन बच्चों की हालत ज्यादा खराब हो रही है. लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी लोगों को दवा वितरण किया गया है. साथ ही कुछ लोगों को अस्पताल भी भेजा गया है.

Related posts

CM विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया संदेश, प्रदेशवासियों के नाम कही बड़ी बातें

News Desk

मुख्यालय में ही रहें पटवारी व सचिव, ताकि ग्रामीण न भटकें

Muskan Sharma

IND vs SA 2nd ODI: कुछ घंटों में रायपुर पहुंचेंगे खिलाड़ी, 3 दिसंबर को होगा मुकाबला; सुरक्षा कड़ी — देखें खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव वीडियो

News Desk