cgdemandium.com
छत्तीसगढ़जीवन मंत्र

छत्तीसगढ़ में CBSE के छात्र अब नहीं लें पाएंगे शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिताओं में भाग, SGFI ने दी स्वतंत्र मान्यता

WhatsApp Image 2024 07 24 at 3.11.38 PM 796x1024 1

रायपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) ने सीबीएसई (CBSE) को एक स्वतंत्र इकाई के रूप में मान्यता प्रदान की है, जिससे सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के छात्र-छात्राएं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेंगे। नई व्यवस्था के अनुसार सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के छात्र-छात्राएं अब अलग से राष्ट्रीय शालेय कीडा प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, यह परिवर्तन सत्र 2024-2025 से लागू होगा।

इस नए आदेश के तहत, सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के छात्र-छात्राओं को विकासखंड, जिला, संभाग, और राज्य स्तरीय शालेय कीडा प्रतियोगिताओं से पृथक कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार, यह निर्णय छात्रों के लिए अधिक स्पष्टता और सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए एक समान अवसर मिलेगा और छात्रों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अधिक मौका मिलेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिव्य श्री हनुमंत कथा समारोह में हुए शामिल

News Desk

ममता बनर्जी को हटाकर अरूप रॉय को मिली कमान, आखिर कौन हैं TMC के नए अध्यक्ष?

News Desk

समय पर आय प्रमाण-पत्र मिलने से सरिता की उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान

News Desk