cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

शिवलिंग अपमान का मामला, आक्रोशित भीड़ ने मुस्लिम बस्ती में की तोड़फोड़

मुस्लिम युवक ने शिवलिंग पर पेशाब किया: देर रात बवाल, हिंदू संगठन ने मुस्लिम बस्ती में किया तोड़फोड़ हेडलाइंस केसे हे


बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर के शिवलिंग पर एक युवक द्वारा पेशाब करने की घटना के बाद शुक्रवार देर रात शहर में तनाव फैल गया। आरोपी युवक अशरफ खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

घटना से आक्रोशित भीड़ ने पास की मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ की, जिसमें कई घरों के शीशे टूट गए। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला और अतिरिक्त बल तैनात किया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।



Related posts

Raipur में भगवान जगन्नाथ के श्रीचरणों में श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं समर्पित

News Desk

एक पेड़ महतारी के नाम’ महाभियान का शुभारंभ

Muskan Sharma

जुए की लत या किसी भी वस्तु या मादक पदार्थ की लत एक मानसिक रोग

Muskan Sharma