cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

CA छात्र ने लगाया मौत को गले, पुलिस ने कमरे को किया सील

3758616 untitled 35 copy

जांजगीर के छात्र ने बिलासपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पैरेंट्स उसे बार-बार कॉल कर रहे थे, जब मोबाइल रिसीव नहीं किया, तब परेशान परिजनों ने अपने परिचितों को देखने के लिए उसके रूम भेजा। इस दौरान उसकी लाश फंदे पर लटक रही थी। बताया जा रहा है कि उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने युवती का नाम लिखा है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जांजगीर-चांपा जिला निवासी खलील अहमद (30) बिलासपुर में रहकर CA का कोर्स कर रहा था। इसके साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था और कोचिंग भी करता था। वह सिविल लाइन क्षेत्र के ईदगाह चौक के पास किराए के मकान में रहता था। परिजनों का आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। दरअसल, बीते मंगलवार 28 मई की रात परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, तब उसने फोन रिसीव नहीं किया। बार-बार कॉल करने के बाद भी मोबाइल रिसीव नहीं होने से परेशान परिजनों ने अपने परिचितों को उसके रूम भेजा। उनके जाने पर पता चला कि कमरे में छात्र की लाश फंदे पर लटक रही है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में कमरे को सील कर दिया।

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन रहेगा व्यस्त, नवा रायपुर से लेकर राजनांदगांव तक कई अहम कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

News Desk

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: युवाओं की होगी परीक्षा शुल्क वापसी, व्यापारियों को टैक्स में राहत, नवा रायपुर में NIFT कैम्पस को मंजूरी

News Desk

जिले में हो रही लगातार बारिश पर जिला प्रशासन सचेत, कंट्रोल रूम की स्थापना कर लगाई कर्मचारियों की ड्यूटी

Muskan Sharma