cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

बोलबम पदयात्रियों के लिए बूढ़ा महादेव समिति ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की सौजन्य भेंट

IMG 20240701 WA0003


श्रावण मास में बोलबम पदयात्री एवं श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम व्यवस्था-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा- श्रावण मास में शिव भक्त शिवालयों में जाकर पूजा अर्चन करते है इस दौरान अमरकंटक से भोरमदेव व स्थानीय बूढ़ा महादेव मंदिर में हजारों की संख्यां में श्रद्धालु शिव भक्त जल लेकर मंदिर पहुँचते है ।

आगामी श्रावण मास में शिवभक्तों को पदयात्रा में कठनाई न हो इसे लेकर बूढ़ा महादेव समिति के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट कर पदयात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं से अवगत कराया ।

बूढ़ा महादेव मंदिर एवं बूढ़ा महादेव में बोलबम पद यात्रियों के रुकने एवं दर्शन के सबन्ध में वृस्तृत चर्चा के बाद । उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा शिवभक्तों को पदयात्रा में किसी भी प्रकार से कठनाई का सामना न करना पड़े इसलिए सुगम व्यवस्था बनाने के लिए हर सम्भव प्रयाश किया जाएगा ।

कवर्धा से भोरमदेव तक रात्रि में यात्रा करने वालो के लिए प्रकाश की व्यवस्था , जगह जगह पीने के पानी की सुविधा एवं मंदिर प्राँगण में बोलबम कांवरियों को अतिशीघ्र दर्शन मिल सके इस लिए व्यवस्था बनाने की बात कही । वही मंदिर परिसर के आसपास स्वछता एवं सुरक्षा को लेकर भी सुविधा देने की बात कही । उन्होंने कहा श्रावण मास में भोरमदेव तक पदयात्रा कर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है इस दृष्टि से सभी को सुरक्षित  सुगम दर्शन मिल सके ये हम सब की जिम्मेदारी है इसे मिलकर पूरा करेंगे । खासकर पर्व में रविवार और सोमवार को होने वाली भीड़ की दृष्टी से भी व्यवस्था बनाने के लिए हर संभव प्रयाश किया जाएगा ।

Related posts

एसडीएम दफ्तर पहुंचे ग्रामीणों ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन

Muskan Sharma

राजमेरगढ़ पर्यटन स्थल का निरीक्षण, अध्यक्ष नीलू शर्मा और प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने विकास कार्यों पर की चर्चा

News Desk

बिलासपुर नकल कांड के बाद CG VYAPAM सख्त, 24 घंटे में बदले गए नियम | देखें नए नियम

News Desk