cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

बांध में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, 3 ग्रामीण लापता; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Chhattisgarh News 02 2 19


सूरजपुर.

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 9 ग्रामीणों से भरी नाव बतरा बांध में पलट गई। 6 लोगों ने तैरकर जान बचा ली मगर 3 ग्रामीण लापता हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरु कर दिया है।

दरअसल, यह पूरा मामला करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके का है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंध के बाद भी सोमवार की रात अंधेरे में 9 लोग मछली पकड़ने के लिए बांध में गए थे। इस दौरान उनकी नाव पलट गई। घटना के बाद 6 लोगों ने किसी तरह से तैरकर अपनी जान तो बचा ली, मगर 3 लोग लापता हो गए।

रेस्क्यू अभियान जारी
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की टीम के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान में जुट गई है।



Related posts

2300 परिवारों के खाते में पहुंचे ₹6.69 करोड़, सरकारी योजना से मिली बड़ी राहत

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात

News Desk

रेल्वे स्टेशन बंद प्री पेड बूथ को लेकर यात्री परेशान, ट्रैफिक पुलिस और रेल प्रशासन पर सवालिया निशान

News Desk