cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

नितिन नबीन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के भाजपा पदाधिकारी

नितिन नबीन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के भाजपा पदाधिकारी


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों ने दिल्ली पहुंच कर नितिन नबीन के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित राज्य के भाजपा नेताओं ने भी नितिन नबीन के समर्थन में अपने समर्थन पत्र जमा किए हैं।

मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता हेतु छत्तीसगढ़ भाजपा पूरी तरह तैयार है। यह सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय, विजय बघेल, देवेन्द्र प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, केदार कश्यप, गजेन्द्र यादव, वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले, विक्रम उसेंडी, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, खूबचंद पारख, रामसेवक पैकरा, पूनम चंद्राकर, प्रीतेश गांधी मौजूद थे।



Related posts

लोकसभा निर्वाचन 2024 : छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में किया गया अधिसूचित

Muskan Sharma

उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री ने की पीडब्लूडी की समीक्षा:निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो अधिकारियों पर की जाएगी कार्रवाई

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब योजना बंद:तिल्दा में मंत्री टंकराम ने कहा- अपनों को लाभ पहुंचाने बनाई गई थी स्कीम

Muskan Sharma