cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

भाजपा नेता उड़ीसा में चुनाव प्रचार की संभालेंगे कमान: कवर्धा जिले के विधायक-मंत्री और जिलाध्यक्ष पड़ोसी राज्य के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में निभाएंगे जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2024 05 12 at 4.17.06 PM

कवर्धा जिले के बीजेपी नेता और विधायक-मंत्री अब उड़ीसा प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश मे लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही प्रदेश के भाजपा नेताओं को उड़ीसा के विभिन्न लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की जवाबदारी सौंपी गई है।

उड़ीसा प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कवर्धा जिले से विधायक और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को मयरुभजं / बरगढ़ लोकसभा और झारसगुड़ुा विधानसभा क्षेत्र की जवाबदारी सौंपी गई हैं। वहीं सांसद संतोष पाण्डेय और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू केन्दुझर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे।

उड़ीसा मे लोकसभा और विधानसभा चुनाव अभियान को करेंगे तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश मे लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके है इसलिए प्रदेश के नेताओं को पड़ोसी राज्य उड़ीसा मे लोकसभा और विधानसभा चुनाव अभियान को तेज करने की जवाबदारी दी गई है। इसको लेकर सभी भाजपा पदाधिकारी छत्तीसगढ़ से उड़ीसा के लिए रवाना हो रहें हैं। बता दें कि उड़ीसा मे अभी लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहा हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के विधायक सहित महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों मे भेजा जा रहा है।

प्रदेश के किन भाजपा नेताओं को कहाँ कहाँ मिली जवाबदारी, देखिये सूचि :

[pdf-embedder url=”https://cgdemandium-com.stackstaging.com/wp-content/uploads/2024/05/उड़िसा-जाने-वाले-पदाधिकारियों-की-सूची.pdf” title=”उड़िसा जाने वाले पदाधिकारियों की सूची”]

Related posts

छत्तीसगढ़ में IT के निशाने पर पूर्व CM के करीबी:इनमें बेटे का पार्टनर, पूर्व मंत्री, कारोबारी; फर्जी ED अफसरों को 2 करोड़ देकर फंसे

Muskan Sharma

Cashless Medical Facility पर आज सरकार की अहम बैठक, CG कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत

News Desk

IPS राहुल भगत को सराहनीय सेवा के लिए राष्‍ट्रपति पदक देने की घोषणा की गई

Muskan Sharma