cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

बीजेपी ने नहीं तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस ने की : अरुण साव

arun sao

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दौरा कार्यक्रमों में शामिल होने से पहले पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर हुए एफआईआर पर बयान दिया. डिप्टी सीएम साव ने कहा कि महादेव एप मामले में लंबे समय से जांच चल रही थी. जांच में जो तथ्य आए हैं. उसके बाद कार्रवाई हुई है. इसके साथ ही अरुण साव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस ने की है. बीजेपी तो सबका साथ, सबका विकास मूल मंत्र के साथ चली है.

अरुण साव ने कहा कि लंबे समय से महादेव एप की जांच चल रही थी. जांच में जो तथ्य आए. उसके बाद एफआईआर हुई है. भाजपा राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई नहीं करती है. 2 साल से जांच चल रही थी, राजनीति से कोई लेना देना नहीं. छत्तीसगढ़ के साथ धोखा हुआ, उसका नतीजा है. जांच के बाद एफआईआर हुई है. चुनावी बांड पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि चुनाव में काले धन का उपयोग रोकने का एक कदम है. आने वाले समय में इस दिशा में और कदम उठाने की आवश्यकता है. सभी राजनीतिक दलों को चुनावी बांड से पैसे लिए, आवश्यक रूप से आरोप लगाना बेबुनियाद है.

Related posts

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय : व्यापारियों और आम जनता को राहत, ₹1 लाख तक का माल परिवहन होगा बिना ई-वे बिल

News Desk

कुछ अलग है इन वोटरों की कहानी

Muskan Sharma

कॉमनवेल्थ गेम्स : न्यूजीलैंड में सिल्वर मेडल विजेता रीता के माता-पिता ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Muskan Sharma