cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

भोरमदेव अभ्यारण कवर्धा में बर्ड सर्वे का शुभारंभ बहु प्रतीक्षित भोरमदेव बर्ड सर्व 2024 का आगाज आज दिनांक 8.6.2024 को हुआ।

photo output 4


भोरमदेव अभ्यारण के उद्घाटन समारोह में आज लगभग 80 प्रतिभागी जो की छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश आदि राज्यों से उपस्थित हुए।


उद्घाटन समारोह में मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी विश्वेश कुमार, वन मंडल अधिकारी शशि कुमार प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा के अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, अधीक्षक, भोरमदेव अभ्यारण्य, उपवन मंडल अधिकारी कवर्धा, परिक्षेत्र अधिकारी भोरमदेव, परिक्षेत्र अधिकारी चिल्फी एवं समस्त वन कर्मचारी भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में बहुत से अनुभवी एवं युवा पक्षी प्रेमी उपस्थित हुए हैं। जिनका रजिस्ट्रेशन एवं किट वितरण एवं आवश्यक ब्रीफिंग उपरांत बर्ड सर्वे हेतु बनाए गए लगभग 30 भिन्न-भिन्न स्थलों में भेजा गया।


कल सभी के द्वारा उन्हें आबंटित मार्गों में पक्षियों का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के उपरांत सभी प्रतिभागियों से सर्वे रिपोर्ट एवं फीड बैक लिया जयेगा। सर्वे कार्य प्रातः 5 बजे से प्रारंभ किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में सभी पक्षी प्रेमियों का उत्साह चरम पर था सभी पहली बार आयोजित किए जा रहे बर्ड सर्वे को लेकर प्रसन्नता जाहिर कर रहे थे और शीत ऋतु में पुनः बर्ड सर्वे के आयोजन हेतु भी निवेदन किए हैं।

Related posts

स्थानीय विलुप्ति से लेकर लगभग 200 की संख्या तक पहुँचे काले हिरण : ‘मन की बात’ में मिली राष्ट्रीय पहचान

News Desk

नैनो डीएपी अपनाकर प्रगतिशील किसान बने मिठाईलाल

News Desk

राज्यपाल रमेन डेका से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की सौजन्य मुलाकात

Muskan Sharma