cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचारसुरक्षा

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवानों को दी बधाई

9 नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवानों को दी बधाई

रायपुर। दंतेवाड़ा में आज सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 9 नक्सलियों को मार गिराया है। इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डीआरजी और सीआरपीएफ के वीर जवानों को बधाई दी है।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा “छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और यह हमारे जवानों की दृढ़ता और उनकी भुजाओं की ताकत के कारण संभव हो पा रहा है। बस्तर में शांति स्थापित हो रही है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा।”

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हो रहा है। प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर कार्यरत है और हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

Related posts

मतगणना की तैयारियां पूरी, ईव्हीएम स्ट्रांग रूम को ऑब्जर्वर, अभ्यर्थी एवं अभिकर्ताओं की उपस्थिति में प्रातः 7 बजे सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा खोला जाएगा

Muskan Sharma

राज्यसभा चुनाव 2026: बंगाल की 3 सीटों पर मुकाबला, क्या NDA दो-तिहाई बहुमत के और करीब पहुंचेगा?

News Desk

*बूथ विजय अभियान के तहत स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाकार्यसमिति का बैठक सम्पन्न हुआ*

Muskan Sharma