cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

CG में ATM चोरी की बड़ी वारदात, मशीन उखाड़ी लेकिन नकदी ले जाने में चोर हुए फेल

Chhattisgarh News 02 3 16


जगदलपुर.

बस्तर जिले में एटीएम चोरी के प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है. रविवार रात पूरी तैयारी के साथ पहुंचे बदमाशों ने नगर बाजार स्थित एटीएम मशीन को उखाड़कर कर पैसे लूटना का प्रयास किया. हालांकि वह कैश निकालने में सफल नहीं हो सके. वारदात के बाद आरोपी कैश बॉक्स को सड़क पर गी छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामला नगर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, बदमाश पहले एटीएम तक पहुंचे और मशीन को उखाड़ दिया. इसके बाद उन्होंने कैश बॉक्स से रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. जब काफी कोशिशों के बाद भी कैश नहीं निकाल पाए, तो कैश बॉक्स को वहीं सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर की.

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाले में जुटी हुई है. वहीं लोगों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी में कैद हुए संधिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल घटना में कितने लोग सामिल थे, यह सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.



Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, जारी किया वीडियो संदेश

Muskan Sharma

तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, रायपुर में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा

News Desk

प्राकृतिक रंगों से होली मनाएं, जल संरक्षण का रखें ध्यान : केदार कश्यप

News Desk