cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को हरी झंडी, 5000 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

Untitled design


रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की दिशा में एक बड़ा और अहम कदम उठाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान कर दी है। इस संबंध में लोकशिक्षण संचालनालय के संचालक को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

 

गौरतलब है कि इससे पहले राज्य सरकार ने 28 अक्टूबर 2025 को 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी थी। अब सरकार के ताजा निर्देश और विभागीय प्रस्ताव के तहत 292 सहायक शिक्षक पदों के सृजन को भी मंजूरी मिल गई है। इन सभी पदों को मिलाकर कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है।

TEACHER

शिक्षा विभाग के इस फैसले से प्रदेश के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में बड़ी मदद मिलेगी। साथ ही लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह फैसला राहत लेकर आया है।

सूत्रों के मुताबिक, आगामी दिनों में भर्ती प्रक्रिया, पात्रता और चयन प्रक्रिया से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं। शिक्षा विभाग के इस निर्णय को राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Related posts

नौकरी गई 2 टीचरों की, सेवा समाप्ति का आदेश जारी , स्कूल में लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षा

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग के सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का किया शुभारंभ, एक बार आवदेन से ही सभी विभागों का मिलेगा क्लीयरेंस

Muskan Sharma

CG Weather Update: गरज-चमक और भारी बारिश के संकेत, अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून

News Desk