cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

धार दार चाकू से हमला कर दिया।

1711107267

कबीरधाम जिले में दुकानदार ने युवक को नशा करने से मना किया तो आरोपी युवक ने दुकानदार को धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। दुकानदार को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं आरोपी को पुलिस ने बस स्टैंड कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी का जुलूस निकाल कर कोर्ट ले गई।

घटना जिले के थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत मिनीमाता चौक स्थित देसी शराब दुकान के पास का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम चखना दुकान के पास आरोपी युवक सुहेल खान सिलोसन का नशा कर रहा था। युवक काफी नशे में था।

दुकानदार ने फेंक दिया था आरोपी का सिलोसन

इसे देखते हुए पास के ही दुकानदार अमन कुर्रे ने नशा करने से मना किया और आरोपी का सिलोसन फेंक दिया। इससे नराज आरोपी ने दुकानदार पर धारदार हथियार चाकू से पीठ और गर्दन पर हमला कर फरार हो गया। इससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

89 1711107484

जुलूस निकालते हुए पैदल ले जाया गया कोर्ट

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि गुरुवार शाम आरोपी सुहेल खान दुकानदार अमन कुर्रे ने नशा करने से मना किया था। सिलोसन फेंकने से नाराज आरोपी ने पास में रखे चाकू से दुकानदार पर हमला कर घायल कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जुलूस निकालते हुए आरोपी को पैदल कोर्ट ले जाया गया।

Related posts

समीक्षा बैठक : उपमुख्यमंत्री ने जिला पंचायत के सीईओ के साथ की जिलेवार बैठक, शासन की सभी योजनाएं धरातल पर दिखाई देने की दी नसीहत

Muskan Sharma

16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

News Desk

जॉब की तलाश में थी छात्रा, 3 लाख की ठगी

Muskan Sharma