cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

Assembly Election Breaking: पश्चिम बंगाल, असम समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान..4 मई को घोषित होगा परिणाम

WhatsApp Image 2026 03 15 at 4.36.12 PM 2


भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई महीने में समाप्त हो रहा है, इसलिए अप्रैल-मई के दौरान चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

राज्यवार चुनाव कार्यक्रम

  • पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

  • तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

  • असम में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।

  • केरल में भी 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा।

  • पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

पांचों राज्यों के चुनावों की मतगणना 4 मई को की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का बयान

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र की नींव पारदर्शी मतदाता सूची होती है। संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने इस प्रक्रिया में लगे सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।



Related posts

Mumbai Weather Today: भारी बारिश से मुंबई बेहाल, अंधेरी सबवे बंद, ठाणे समेत इन इलाकों में IMD का अलर्ट

News Desk

नीति आयोग की बैठक में क्या बोले CM विष्णु देव साय, PM मोदी के सामने रखे राज्य के कौन से मुद्दे ?

Muskan Sharma

भारत के शुगर एक्सपोर्ट पर मंडराया खतरा! अल-नीनो और इथेनॉल की बढ़ती खपत बनी बड़ी चुनौती

News Desk