cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

Assam CM vs Congress: भूपेश बघेल सहित 3 कांग्रेस नेताओं पर ₹500 करोड़ का मानहानि केस… असम के मुख्यमंत्री ने दायर किया मुकदमा

urksh 2


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में ₹500 करोड़ के हर्जाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि कांग्रेस नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानबूझकर उनके खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और छवि खराब करने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों का उद्देश्य उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है।

कांग्रेस का आरोप: जमीन कब्ज़े का मामला

गौरतलब है कि 4 फरवरी को असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार ने राज्य में करीब 12,000 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया है। यह जमीन लगभग 3,960 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैली हुई बताई गई है।

बयानों को लेकर भी घिरे मुख्यमंत्री

इधर, मुख्यमंत्री सरमा को हाल के दिनों में धार्मिक भेदभाव से जुड़े बयानों को लेकर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उनके बयानों पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों और सिविल सोसाइटी के विभिन्न वर्गों ने आपत्ति जताई है।

फिलहाल, इस पूरे मामले ने असम की राजनीति में हलचल तेज कर दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजर बनी हुई है।



Related posts

भारत-बांग्लादेश के बीच गंगा जल संधि पर नया विवाद, खत्म होने से पहले बढ़ीं कूटनीतिक हलचलें

News Desk

BJP ने राज्यसभा उप-चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखिए पूरी LIST

Muskan Sharma

India Visit पर आ रहे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात से पहले बढ़ी हलचल; BRICS समेत इन मुद्दों पर होगी बात

News Desk