cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

बघेल भाषायी और वैचारिक दीवालिएपन की सारी हदें लांघ रहे : अशोक साहू

IMG 20260103 WA0023


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता-विछोह की बौखलाहट में भाषायी और वैचारिक दीवालिएपन की सारी हदें लांघ रहे हैं। श्री साहू ने बघेल पर उनके उस ताजा बयान को लेकर तीखा हमला बोला, जिसमें बघेल ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से की थी। श्री साहू ने बघेल के बयान को पूरे साहू समाज का अपमान बताया और कहा कि बघेल अपने इस बयान के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से बिना शर्त माफी मांगें।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि पिछड़ा वर्ग, विशेषकर तेली समाज के लिए कांग्रेसियों के भीतर कितनी नफरत भरी हुई है, बघेल के ताजा विषवमन से यह एक बार फिर साबित हो गया है। दरअसल मोहब्बत की दुकान के ढिंढोरची इस तरह का विषवमन करके कांग्रेस के सियासी डीएनए का प्रदर्शन ही कर रहे हैं। कभी राहुल गांधी ‘सारे मोदी चोर’ कहकर तेली समाज का अपमान करते हैं तो अब बघेल ने उसी कांग्रेस-कल्चर का परिचय दिया है।



Related posts

राज्यस्तरीय कार्यशाला में वीबी–जीरामजी अधिनियम के बेहतर क्रियान्वयन पर मंथन, जिला पंचायत सदस्यों को दिया प्रशिक्षण

News Desk

मतगणना स्थल में प्रवेश पास के लिए अधिकारी-कर्मचारी अधीक्षक, भू-अभिलेख शाखा में करें संपर्क

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़: ग्रेच्युटी मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष में आया निर्णय

News Desk