cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

मुरिया दरबार में शामिल हुए अमित शाह: बोले- 2031 तक सर्वसुविधायुक्त होगा बस्तर, युवाओं से की नक्सलियों से दूर रहने की अपील

मुरिया दरबार में शामिल हुए अमित शाह: बोले- 2031 तक सर्वसुविधायुक्त होगा बस्तर, युवाओं से की नक्सलियों से दूर रहने की अपील


जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। भारी बारिश के बीच जगदलपुर आगमन पर शाह ने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे सिरहसार भवन पहुंचे और मुरिया दरबार में शामिल हुए, जहां उन्होंने मांझी चालाकी मेम्बरों से भी भेंट की।

मुरिया दरबार को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2031 तक बस्तर के हर गांव को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना होगी और हर घर तक बिजली, पानी, सड़क और संचार सुविधा पहुंचेगी। साथ ही सभी परिवारों के बैंक खाते खोले जाएंगे और मुफ्त राशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

शाह ने कहा, “नक्सल मुक्त गांव को एक करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। बस्तर में नक्सल हिंसा अब समाप्ति के कगार पर है और 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा कर दिया जाएगा।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे हिंसा और नक्सल गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि हिंसा से किसी का भला नहीं होता।



Related posts

जिला अस्पताल में संसाधनों का उपयोग करते हुए मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएं-कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे

Muskan Sharma

सावन में लगाएं ये 5 पौधे, घर में आएगी सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा

News Desk

रायपुर में ‘द लोकल मेकर्स मार्केट’ का आयोजन, 70 मेकर्स और 10 कलाकार करेंगे धमाल, लाइव म्यूजिक रहेगा खास

News Desk