cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में शराब और मुर्गा पार्टी, हेल्थ अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

3758686 untitled 37 copy 1

जिले के सामरी सेक्टर के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र सेरंगदाग में पदस्थ RHO का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे RHO अपने दोस्तों के साथ शराब और चिकन पार्टी करते नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए इसका विरोध किया। वहीं इस मामले में बीएमओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि RHO व उसके दोस्तों की इस तरह की हरकतों से परेशान होकर ग्रामीणों ने RHO के शराब-मुर्गा पार्टी मानने का चुपके से वीडियो भी बना लिया है। वीडियो में आरएचओ सुनील मिंज को सेरंगदाग के स्वास्थ्य केंद्र में अपने दोस्तों के साथ शराब मुर्गा पार्टी मनाते हुए साफ देखा जा सकता हैं। ग्रामीणों ने RHO सुनील मिंज को यहां से हटाकर अन्यत्र तबादला करने की मांग की है।

Related posts

बस्तर सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

News Desk

CG News: 19 नदियों के संरक्षण की नई पहल, उद्गम स्थलों की निगरानी करेगी कमेटी; रिकॉर्ड में मिलेगा नदी का दर्जा

News Desk

भोरमदेव में मिलेगा जंगल सफारी का नया अनुभव, छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ को मिलेगी नई पहचान

News Desk