cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

कवर्धा के आकाश आहूजा बने CAIT के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदेश के 179 व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ घोषित हुई कार्यकारिणी

कवर्धा के आकाश आहूजा बने CAIT के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदेश के 179 व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ घोषित हुई कार्यकारिणी


कवर्धा। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया।

इस कार्यकारिणी में पहली बार कवर्धा जिले को प्रतिनिधित्व मिला है। जिले के युवा और सक्रिय व्यापारी नेता आकाश आहूजा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जैसे अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कवर्धा के व्यापारिक इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन और प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि आगामी दो वर्षों के लिए यह नई कार्यकारिणी गठित की गई है।

नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश आहूजा ने कहा, “यह पद मेरे लिए केवल सम्मान नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं को एक सशक्त आवाज देंगे और खासकर छोटे व मध्यम वर्गीय व्यापारियों के हितों की रक्षा, कर सुधार और व्यापार को डिजिटल युग के अनुकूल सरल बनाने के लिए कार्य करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि जिले के विभिन्न व्यापारी संगठनों को सक्रिय कर सभी को साथ लेकर चलने की दिशा में प्रयास होंगे। साथ ही त्योहारी सीजन में स्वच्छ और सुव्यवस्थित बाजार व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा और ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

प्रधानमंत्री के ‘Vocal for Local’ आह्वान को आगे बढ़ाते हुए आकाश आहूजा ने स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने और उपभोक्ताओं को जिले के उत्पादों से जोड़ने का संकल्प जताया।

व्यापारीजगत ने आकाश आहूजा को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे प्रदेश के व्यापारिक हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और कवर्धा जिले को गौरवान्वित करेंगे।



Related posts

सूर्यकांत तिवारी और निलंबित IAS समीर विश्नोई को झटका

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में राहत की बारिश: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

News Desk

विजय शर्मा ने पंडित प्रदीप मिश्रा का लिया आशीर्वाद

Muskan Sharma