cgdemandium.com
जनमंचजीवन मंत्र

बुध, शुक्र, सूर्य के बाद अब मंगल का राशि परिवर्तन:महंगाई कम हो सकती है, लेन-देन और निवेश में नई संभावनाएं मिलेंगी

4 planets transit 730 1710419616

पिछले हफ्ते की 7 तारीख को बुध और शुक्र ने राशि परिवर्तन किया था। इनके बाद 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में आ गया। आज 15 मार्च को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। इस तरह कुल चार ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया सहित 12 राशियों पर पड़ेगा।

जानिए पुरी, बनारस और उज्जैन के ज्योतिषियों के मुताबिक ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव…

इन ग्रहों की चाल में बदलाव से कई चीजों के दामों में कमी आ सकती है। लेन-देन और निवेश में नई संभावनाएं मिलेंगी। वहीं, मौसम में भी अचानक बदलाव हो सकता है। देश में कई जगहों पर अचानक गर्मी बढ़ सकती है।

मीन राशि में बुध का प्रवेश
बुध के राशि बदलने से शेयर मार्केट में तेजी से उतार-चढ़ाव आएंगे। बुध, सूर्य और राहु की युति होने से कई लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा।

सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। हालांकि इन ग्रहों के कारण ही मौसमी बदलाव भी होगा। बुध के प्रभाव से ही फसलों की कीमते बढ़ सकती हैं।

शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश
शुक्र के राशि बदलने से इंटरटेनमेंट सेक्टर में तेजी आएगी। कपड़े और ज्वलेरी की खरीदारी बढ़ सकती है। विपरीत लिंग के लोगों के कारण कामकाज में बदलाव होने की भी संभावना है। सुख-सुविधाएं, यात्राएं और शारीरिक सुख संबंधी मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है।

सूर्य का राशि परिवर्तन
सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में आ गया है। इससे पहले ही मीन राशि में बुध भी आ गया है। जिससे बुधादित्य योग बन रहा है। इनके साथ राहु भी है। इससे सरकारी और प्रशासनिक योजनाओं पर काम शुरू होगा। बड़े फैसले भी होंगे। मौसम में उतार-चढ़ाव यहीं से शुरू होगा।

कुंभ राशि में मंगल का प्रवेश
ग्रहों के सेनापति मंगल राशि बदलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। जो कि शनि की राशि है। इस राशि में शनि पहले ही मौजूद है। जिससे विस्फोटक योग बनता है।

मंगल के इस राशि परिवर्तन के प्रभाव से तेल, पेट्रोल, डीजल, चमड़े, केमिकल, दवाइयों के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। विवाद और प्रदर्शन बढ़ेंगे। दुर्घटनाएं होने की भी आशंका ज्यादा है।

कर्ज के मामलों में कोई राहत नहीं होगी। जनता में सरकार के लिए गुस्सा रहेगा। देश में कई जगह विरोध और प्रदर्शन होने की आशंका है। मंगल के कारण देश में विवाद भी बढ़ सकता है। मंहगाई कम होने के आसार नहीं हैं।

Related posts

उज्जैन: चौथे सोमवार पर महाकालेश्वर मेंअद्धभुत भस्म आरती

Muskan Sharma

आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में 24 अगस्त को मनाया जाएगा हलषष्ठी पर्व: संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए विशेष व्रत की विधि और महत्व

Muskan Sharma