cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

अमरकंटक में जैन मंदिर के पास लगी भीषण आग, दर्जन भर दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

photo output 2


अनूपपुर जिले के अमरकंटक में सोमवार रात करीब 10 बजे जैन मंदिर के पास भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 12-15 दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की चपेट में आए दुकानदारों का अनुमान है कि इस घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। घटनास्थल के पास स्थित नगर परिषद कार्यालय के बावजूद फायर ब्रिगेड देर से पहुंची, जिससे आग तेजी से फैल गई।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड वाहन में तोड़फोड़ की, जिसके बाद जिला मुख्यालय से मदद भेजी गई। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की लापरवाही पर स्थानीय लोगों ने कड़ी निंदा की है। मामले की जांच के लिए कलेक्टर और एसडीएम की टीम मौके पर भेजी गई है।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल,’जय श्रीराम’ के नारे को लेकर उठे सवाल

News Desk

दिवंगतों के परिजन और घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है : डॉ रमन सिंह

Muskan Sharma

विश्व आदिवासी दिवस : 9 अगस्त को CG में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर

Muskan Sharma