cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव में कावड़ियों पर की हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

d4580ffb 5c6d 4012 8de1 3cc3cb063fc9 1

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पहली बार कावड़ियों पर पुष्प वर्षा का अद्भुत और ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सात्विक प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सात्विक प्रयासों का फल

यह आयोजन विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों और श्रद्धालुओं के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता के कारण संभव हो पाया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “कभी सनातनियों पर लाठी बरसती थी, अब भोलेबाबा के भक्तों पर पुष्प बरस रहे हैं।” इस कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को एक नई दिशा दी है।

bf0276d3 783b 4530 a065 f59f63f76fc7 1

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया है। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाने का कार्य हो रहा है।

d3d486e5 9502 4cb8 a1a4 24d9facde8f7 1

Related posts

बलौदाबाजार में किसान को घर ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो में दिखी दबंगई

News Desk

छत्तीसगढ़ पुलिस की राष्ट्रीय एकता दिवस परेड समारोह में 31 अक्टूबर को शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

News Desk

भारत के लिए कारगर साबित हुआ S-400, फिर भी तुर्की बेचने को क्यों तैयार? ट्रंप फैक्टर आया सामने

News Desk