cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने माओवादियो द्वारा किये गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान को दी श्रद्धांजलि

90907463 ef6e 419f 9582 ecbe7f0cf724 1

शहीद के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री

घटना से आहत होकर आज अपना जन्मदिन नही मनाएंगे उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

रायपुर । आज चौथी बटालियन माना पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी श्रद्धांजलि दी। जवान भरत लाल साहू बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए थे।

d5761706 8388 4761 bebf fa99752ffab2 1

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने शहीद जवान के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका यह बलिदान समाज की सेवा में हुआ है और इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शहीद जवान के परिवार के प्रति सरकार और समाज की पूरी संवेदनाएं हैं और उनकी हर संभव सहायता की जाएगी।

fc277595 a901 457f 83e6 86a1805c6600 1

विजय शर्मा ने कहा कि वे शहीद भरत लाल साहू के अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे। इस दुखद घटना से आहत होकर उपमुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि वे आज अपना जन्मदिन भी नहीं मनाएंगे। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की है कि वे उनका जन्मदिन न मनाएं और शहीद जवान के प्रति सम्मान व्यक्त करें।

5995f2a8 9b93 48cb a3eb b64922a34d43 1

उपमुख्यमंत्री ने इस घटना की कठोर निंदा की और माओवादियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवान के परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

उल्लेखनीय है की बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवान शहीद और 4 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को उनके बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है l जन्हा उनका इलाज चल रहा है।

Related posts

PM मोदी की अध्यक्षता में BJP मुख्यमंत्री परिषद की बैठक शुरू

Muskan Sharma

जनजाति गौरव दिवस और राज्योत्सव की तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश

News Desk

बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़ : श्री श्याम बिहारी जायसवाल

Muskan Sharma