cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

किसानों को 8.08 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित

img 7129 1

मांग का 83 प्रतिशत बीज का हो चुका है वितरण

प्रदेश के किसानों को चालू खरीफ सीजन में विभिन्न फसलों की बोनी के लिए सरकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से सुगमता के साथ प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक किसानों को विभिन्न खरीफ फसलों के 8 लाख 08 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण किए गए हैं, जो कि राज्य में बीज की मांग का 83 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि राज्य में खरीफ की विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीज की कुल मांग 9 लाख 78 हजार क्विंटल है, इसके विरूद्ध 9 लाख 09 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज भण्डारण किया जा चुका है, जो कि बीज मांग का 93 प्रतिशत है। किसानों को अब तक 8.08 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया गया है, जिसमें 7 लाख 79 हजार 550 क्विंटल धान बीज, 16 हजार 051 क्विंटल मक्का, 1774 क्विंटल अरहर, 2910 क्विंटल सोयाबीन तथा 8012 क्विंटल अन्य खरीफ फसलों के बीज 

Related posts

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

News Desk

CM Today Program: नर्मदा कुंड मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जानें पूरा शेड्यूल

News Desk

कबीरधाम पुलिस की दोहरी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों पर शिकंजा

News Desk