cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

9.57 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद किसानो को वितरित

img 7130 1

लक्ष्य के विरूद्ध 70 प्रतिशत खाद का हो चुका वितरण

प्रदेश में चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण जारी है। 15 जुलाई 2024 की स्थिति में किसानों को 9 लाख 57 हजार मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक का वितरण किया जा चुका हैं,जो लक्ष्य का 70 प्रतिशत है। वितरित किए गए उर्वरक में 4 लाख 56 हजार 319 मीट्रिक टन यूरिया, 2 लाख 23 हजार 600 मीट्रिक टन डीएपी, एक लाख 13 हजार 544 मीट्रिक टन एनपीके, 33 हजार 372 मीट्रिक टन पोटाश तथा एक लाख 15 हजार 590 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट का वितरण शामिल है।     
 

चालू खरीफ सीजन के लिए राज्य में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से किसानों को 13 लाख 68 हजार मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरूद्ध अब तक 13 लाख 48 हजार मीट्रिक टन का भण्डारण करा लिया गया है। भण्डारण के विरूद्ध   9.57 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। किसानों को सुगमता पूर्वक खाद का वितरण सोसायटी और निजी विक्रेताओं द्वारा किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खाद बीज वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Related posts

राज्यपाल रमेन डेका बोले- ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों के दम पर युवा गढ़ें विकसित भारत

News Desk

नियुक्ति घोटाले की जांच में बड़ा मोड़, ED ने मदन मित्रा के परिवार को भेजा समन; ₹250 करोड़ की अनियमितताओं की जांच

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सचिवो के साथ आयोजित की बैठक

Muskan Sharma