cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

योजानाओं के तहत् , 97 हजार 926 हितग्राहियों को छः प्रकार की पेंशनों से लाभान्वित किया जा रहा

img 7090 1

महासमुंद । जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण और उनका नियमानुसार क्रियान्वयन के लिए सजग है। समाज कल्याण की विभिन्न विभागीय योजानाओं के तहत् महासमुंद जिले में सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं में 97 हजार 926 हितग्राहियों को छः प्रकार की पेंशनों से लाभान्वित किया जा रहा है। समाज़ कल्याण विभाग की उपसंचालक संगीता सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में 60-79 वर्ष आयु वर्ग के 30172 एवं 80 वर्ष के आयु वर्ग के 3998 इस प्रकार 34170 वृद्धावस्था व्यक्तियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। वही इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना के तहत् 9932 विधवा महिलाओं को जिनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक और 59 वर्ष से कम है पेंशन धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रतिमाह उपलब्ध करायी जा रही है। जिससे वे अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके। 

Related posts

महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने महतारी वंदन योजना मददगार : आर्थिक सहायता मिलने से हेमा सिंग बनीं आत्मनिर्भर

News Desk

रायगढ़ के किसान की सफलता की कहानी, अनानास की खेती से हर साल ₹2.5 लाख की कमाई; बने मिसाल

News Desk

CSVTU में वरिष्ठ नागरिकों को आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग, आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

News Desk