cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण

photo output 1 1

रायपुर, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान बोड़ला में 48 लाख 42 हजार की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री के साथ विद्यालय की छात्राओं ने खुद अपने हाथों से इस नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के माध्यम से क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय एक सुरक्षित और समर्पित वातावरण प्रदान करेगा, जिससे छात्राएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी। श्री शर्मा ने कहा, “यह विद्यालय उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।”

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है, और इस विद्यालय का लोकार्पण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न केवल शिक्षा प्रदान करेगा बल्कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related posts

उत्कृष्ट विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का सम्मान, कॉलेज के विकास के लिए 80 लाख रुपए की घोषणा

News Desk

Rafale की Meteor मिसाइल ने बदला एयर वॉर का गेम! PAK ने F-16 को जमीन पर रखा, पूर्व अफसर का दावा

News Desk

सरकारी चना और गुड़ का मिला भंडार ,व्यापारी के गोदाम में एसडीएम ने मारी रेड,

Muskan Sharma