cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़

कमरा नंबर 416 में प्रेमी ने प्रेमिका को गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, खुद भी की आत्महत्या; होटल और रेलवे पटरी पर मिले शव

छत्तीसगढ़ में 26 साल की एक महिला की उसके 30-वर्षीय कथित प्रेमी ने संदिग्ध रूप से हत्या कर दी और फिर अपनी भी जान दे दी. पुलिस ने ये जानकारी रविवार को दी. वाणी गोयल का शव होटल के कमरे में मिला, जबकि विशाल गर्ग (30) का शव दिन में उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास रेल की पटरियों पर पड़ा मिला.

मोबाइल फोन के लोकेशन ट्रैक कर पहुंची पुलिस

एक अधिकारी ने बताया कि सरस्वती थाना क्षेत्र के निवासी गोयल के परिवार के सदस्यों ने शनिवार को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की. उन्होंने कहा, ‘वाणी के मोबाइल की लोकेशन पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर में मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंची. पुलिसकर्मियों को उसका मोबाइल फोन तो मिल गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका.’

रेल की पटरियों पर मिला प्रेमी का शव 

अधिकारी ने बताया कि इस बीच, गर्ग का शव खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास रेल की पटरियों पर मिला. बता दें कि गर्ग सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर का निवासी था.

गला घोंटकर की गई महिला की हत्या

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि वीणा रायपुर के जेल रोड इलाके में स्थित ‘होटल बेबीलोन इन’ के एक कमरे में फर्श पर मृत पड़ी है. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि महिला की पिटाई की गई और गला घोंटकर हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम से पता चलेगा.

दस्तावेजों और सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि दोनों शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे होटल में आए थे. उन्होंने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गर्ग ने आत्महत्या करने से पहले महिला की कथित तौर पर हत्या की. हालांकि, मामले की जांच जारी है.’

Related posts

विद्यार्थियों और नागरिकों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने का किया आह्वान

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर क्षेत्र में 15 सड़कों का निर्माण

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़: रेलवे में 32,438 ग्रुप D पदों पर भर्ती, 23 जनवरी 2025 से शुरू होंगे आवेदन

News Desk