cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को 20 हजार और प्रधानमंत्री आवास की सौगात जल्द ही

3844494 untitled 27 copy

रायपु । दिल्ली दौरे से लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात को लेकर कहा कि प्रदेश के विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा हुई. 20 हजार प्रधानमंत्री आवास के डीपीआर पर बात हुई. स्वच्छता के साथ पेयजल आपूर्ति से संबंधित योजनाओं पर चर्चा हुई. मंत्री ने गंभीरता से बातों को सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया है.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात का हवाला देते हुए कहा कि आजादी के बाद छत्तीसगढ़ में जैसी रेल कनेक्टिविटी होनी चाहिए, वैसी नहीं है. कई योजनाएँ तैयार हो रही हैं. जल्द ही रेल कनेक्टिविटी का छत्तीसगढ़ में विस्तार करेंगे. वहीं छत्तीसगढ़ में ट्रेनों का रद्द होने के सिलसिले पर कहा कि देश की तुलना में प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी कम है. कई परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिसके कारण व्यवधान आ रहे हैं. विकास का काम हो जाने पर लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी

Related posts

छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी:  कबीरधाम, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में अगले 2 दिन तक बूंदाबांदी के आसार

Muskan Sharma

जीवन के लिए रक्तदान अनमोल है, जरूरतमंद को समय पर मिले रक्त-सीएमएचओ डॉ बीएल राज

Muskan Sharma

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए

Muskan Sharma