cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

CG परिवहन विभाग में आज से नई सुविधा लागू

img 6563 1

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर आम नागरिकों को एक और नई सुविधा परिवहन विभाग के माध्यम से मिलने जा रही है. ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र आवेदक द्वारा दिए गए पते पर नहीं पहुंचने पर आवेदकों को उनके जिले के क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन कार्यालयों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे. परिवहन विभाग द्वारा यह सुविधा एक जुलाई से लागू की जा रही है.

मुख्यमंत्री साय के समक्ष यह बात सामने आई कि परिवहन विभाग द्वारा डाक के माध्यम से भेजे गए कई ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र पता सही नहीं होने के कारण नया रायपुर स्थित परिवहन विभाग के मुख्यालय इन्द्रावती भवन में वापस लौट आते थे. ऐसे आवेदकों को अपने ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए नवा रायपुर आना पड़ता था. मुख्यमंत्री ने आवेदकों की दिक्कतों को महसूस करते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए कि किसी वजह से अप्राप्त रहे ड्राइविंग लाईसेंस तथा पंजीयन प्रमाण पत्र संबंधित जिले के क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय, जिला परिवहन कार्यालय के माध्यम से वितरित किए जाए.

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/new-facility-implemented-in-cg-transport-department-from-today-3361142

Related posts

कवर्धा पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च:जनता से भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील, अपराधियों को भी नसीहत

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ के यशस्वी उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के कवर्धा प्रवास का प्रोटोकॉल

Muskan Sharma

पारंपरिक सुरों से जीवंत हुआ ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, गुदुम बाजा-मोहरी ने बांधा समां

News Desk