cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

बारिश से बचने किसानों ने पेड़ का लिया सहारा लेकिन मौत बनकट टूटी आसमानी बिजली, मौके पर दो की मौत, एक की हालत

3815618 untitled 27 copy

बलौदाबाजार। जिले में एक दुखद घटना घटी है. पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  मिली जानकारी के अनुसार, दोनों किसान खेत में काम करने गए थे. इसी दौरान मौसम खराब होते देख दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाले दोनों मृतक नंदकुमार निषाद (46 वर्ष) और भोला वर्मा (40 वर्ष) ग्राम गातापार के निवासी थे. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में पहुंचे

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में दिया योगदान, प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक योगदान करने की अपील की

News Desk

नवा रायपुर में वीवीआईपी सुरक्षा वाली DG–IG कॉन्फ्रेंस के लिए 2000 से अधिक जवान तैनात

News Desk