cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

अफसरों को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चेताया, जनता को सुविधाओं में नहीं होनी चाहिए कमी

3808903 untitled 58 copy

बलौदाबाजार । जिले में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस I के अवसर पर आयोजित योगाभ्यास शिविर में शामिल होकर आम जनता को योग से जुड़ने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने जिला चिकित्सालय का भी दौरा किया, जहां मरीजों से सुविधाओं के बारे में सुनी गई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में विभागों की समीक्षा बैठक भी बुलाई और अधिकारियों की क्लास लगाते हुए विकास के निर्देश दिए.

दरअसल, बलौदाबाजार के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज बलौदाबाजार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास शिविर में शामिल हुए. जहां उन्होंने आम जनता से दिन की शुरुआत योग से करने की अपील की और कहा कि इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है. वहीं उन्होंने जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना. मरीजों से पूछताछ कर उनको मिल रही सुविधा के बारे में पूछा साथ ही कुछ कमियां बताये जाने पर डायलिसिस की दो मशीनें बढ़ाने एवं फिजियोथेरेपी सेंटर में आवश्यक सुविधा बढ़ाने के निर्देश देने के साथ ही एमआरआई मशीन भी लगाने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और कलेक्टर को निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित नर्स, स्वच्छता दीदियों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और अच्छे से काम करने को कहा.

Related posts

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में शामिल होने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे

Muskan Sharma

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में PET, PPHT, PAT और PVPT प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू; 17 और 21 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

News Desk

फिर बदल गया राजिम पुन्‍नी मेला का नाम, राज्यपाल ने दी मंजूरी

Muskan Sharma