cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

29 जून को कई पदों पर होगी भर्ती, बेरोजगार को 10वीं पास होना अनिवार्य

7 million jobs can disappear by 2050 Study

राजनांदगांव। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 29 जून 2024 को सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट कैम्प  का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में शेपर्स टैलेंट हायर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। प्राचार्य आईटीआई राजनांदगांव ने बताया कि शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से वर्ष 2017 से 2023 तक उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी एवं प्रशिक्षण सत्र 2022-24 व 2023-24 के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थी व्यवसाय फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओई (आटोमोबाईल), ट्रेक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल के पद पर नियुक्ति की जाएगी।

न पदों के लिए केवल पुरूष उम्मीदवार जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष हो, वे अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र (10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पेन कार्ड तथा दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ) के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।

Related posts

दिल्ली में अमित शाह से CM साय की मुलाकात, बस्तर के विकास और जनविश्वास पर हुई चर्चा

News Desk

बद्रीनाथ धाम में बड़ा खतरा, बर्फ खिसकने से सैकड़ों इमारतों को नुकसान की आशंका

News Desk

कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर, PM जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के सपनों को किया साकार

News Desk