cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

0f41d93f 59ff 415f 91c6 1dae1b21fa65 1687266861459

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किए गए हैं।

बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री तोखन साहू, कांकेर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुद में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री ओ.पी.चौधरी, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में सांसद संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद चिन्तामणी महाराज, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद महेश कश्यप, गरियाबंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, बालोद में सांसद भोजराज नाग, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, बस्तर में विधायक किरण देव, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी, बीजापुर में विधायक नीलकंठ टेकाम, कोण्डागांव में विधायक सुश्री लता उसेण्डी, मुंगेली में विधायक पुन्नुलाल मोहले, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, सूरजपुर में विधायक भूलन सिंह मराबी, बलरामपुर में विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपची, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक विक्रम उसेण्डी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक संपत अग्रवाल, खैरागढ़-छुईखदान में विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी।

Related posts

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’

News Desk

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की पहल

News Desk

छत्तीसगढ़: ग्रेच्युटी मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष में आया निर्णय

News Desk