cgdemandium.com
मनोरंजन - व्यापार व्यवसायराष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

डीपफेक रोकने के लिए डिजिटल इंडिया बिल लाएगी मोदी सरकार

deep

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जनरेट किए गए डीपफेक वीडियो और कंटेंट पर रोक लगाने के लिए मोदी सरकार डिजिटल इंडिया बिल लाने वाली है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस विधेयक में AI टेक्नोलॉजी के बेहतर उपयोग और तरीकों पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस बिल के लिए विपक्षी दलों के समर्थन की भी कोशिश करेगी।

26 जून से शुरू हो रहे 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में सबसे पहले नए सांसदों का शपथ ग्रहण और राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। इसी सत्र में सरकार पूर्ण बजट भी पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, बजट के अलावा सत्र में डिजिटल इंडिया बिल पर भी लंबी बहस हो सकती है। इस बिल में सोशल मीडिया पर जारी होने वाले वीडियो को रेगुलेट करने का भी प्रावधान हो सकता है।

पिछले साल तत्कालीन IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा था कि सरकार फेक वीडियो और सोशल मीडिया के वीडियो को रेगुलेट करने का बिल लाने की तैयारी में है। उन्होंने फाइनेंशियल एक्सप्रेस के डिजीफंड एंड सेफ्टी समिट में कहा था कि इस बिल पर लंबी चर्चा और बहस की जरूरत है, जिसमें समय लग सकता है। चुनाव से पहले इसे संसद की पटल पर लाना मुमकिन नहीं लगता।

Related posts

सिंधु जल संधि पर हेग कोर्ट को भारत ने क्यों ‘अवैध’ बताया? जानें फैसले के खिलाफ क्या है पूरा तर्क

News Desk

शोपियां में आतंकियों पर कसा शिकंजा, सेना-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन जारी, चार गांव खाली कराए गए

News Desk

ईरान के राष्ट्रपति का PM मोदी को आमंत्रण, खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता

News Desk