cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी देखते हुए सुबह 7 से 9 बजे तक संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

3761400 untitled 78 copy

रायगढ़ । ग्रीष्म काल में आगनबाड़ी केन्द्रों  के संचालन के बारे में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एल.आर.कच्छप ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए आंगनबाड़ी संचालन की अवधि सुबह 07 बजे से 09 तक कर दी गई है।  उन्होंने आगे बताया कि ग्रीष्म काल में आंगनबाड़ी संचालन की अवधि को 04 घण्टे निर्धारित करते हुए 01 जुलाई तक प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक करने हेतु निर्देश जारी किया गया था। वर्तमान में भीषण गर्मी होने कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मात्र इस भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का समय प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक किया गया है। गर्मी कम होने पर पुन: 01 जुलाई तक आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक किया जायेगा। 01 जुलाई के पश्चात आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय पूर्ववत 9.30 बजे से 3.30 बजे तक किया जायेगा।

Related posts

नारायणपुर के अबूझमाड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग:सुबह से मतदान करने मतदाताओं का तांता लगा हुआ है।

Muskan Sharma

पीपीटी प्रवेश परीक्षा 23 जून को, प्रवेश पत्र 17 जून से डाउनलोड कर सकते है अभ्यर्थी

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में 4 डिग्री तक लुढ़केगा रात का पारा:अगले 24 घंटे में होगा बदलाव, बलरामपुर में 7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Muskan Sharma