cgdemandium.com
छत्तीसगढ़विविध ख़बरें

छत्तीसगढ़ में 4 डिग्री तक लुढ़केगा रात का पारा:अगले 24 घंटे में होगा बदलाव, बलरामपुर में 7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

whatsapp image 2024 01 13 at 085403 1705116293
whatsapp image 2023 11 02 at 085321 1705116025

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में रात का पारा 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। ऐसा उत्तर से आ रही हवाओं का सरगुजा संभाग से होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर गुजरने से होगा। बलरामपुर शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं दंतेवाड़ा सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 31.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पेंड्रा में रात का पारा 10 डिग्री रहा तो वहीं अमरकंटक में 7 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया। यहां 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलती रहीं। रायपुर में न्यूनतम पारा 18.3 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था।

रायपुर में कम हुआ ठंड का असर।
रायपुर में कम हुआ ठंड का असर।

इन शहरों में न्यूनतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानसामान्य से अंतर
रायपुर18.3 डिग्री+5 डिग्री
रायपुर,माना17.6 डिग्री+4 डिग्री
बिलासपुर15.0 डिग्री+2 डिग्री
अंबिकापुर07.3 डिग्री-2 डिग्री
पेंड्रा11.8 डिग्री+1 डिग्री
जगदलपुर16.2 डिग्री+5 डिग्री
दुर्ग16.2 डिग्री+3 डिग्री
राजनांदगांव17.1डिग्री+4 डिग्री
सरगुजा में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं।
सरगुजा में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं।

सामरी पाट में पारा 5 डिग्री पहुंचा

सरगुजा संभाग के पाट क्षेत्र मैनपाट एवं सामरी पाट में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से तापमान में गिरावट आई है। आगामी तीन से चार दिनों तक तापमान और गिर सकता है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी बन रहा है, जिससे अगले सप्ताह ठंड कम होगी।

छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान।
छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान।

बिलासपुर में रात का पारा लुढ़का

बिलासपुर में रात का पारा 1.5 डिग्री लुढ़का है। गुरुवार को रात का तापमान 16.7 डिग्री था जो शुक्रवार को 15.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान 29.8 डिग्री रहा जो औसत तापमान से 3 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में रात के तापमान में गिरावट होगी।

दुर्ग-भिलाई में 2 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

दुर्ग जिले के अधिकतम तापमान कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिला। वहीं न्यूनतम 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को रात का पारा 8.4 डिग्री रहा जो शुक्रवार को 2 डिग्री लुढ़क कर 16.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

  • शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रहा।
  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • बिलासपुर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रहा।
  • पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25 डिग्री ।
  • अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Related posts

दुर्घटना प्रभावित परिवारों से मिलने सेमरहा पहुंचे अभिषेक सिंह

Muskan Sharma

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : उचित मूल्य दुकानों के संचालकों एवं विक्रेताओं के साथ की गई समीक्षा बैठक

Muskan Sharma

मदर्स डे…सुपेबेड़ा की 80 माताओं के संघर्ष की कहानी:किडनी खराब होने से उजड़े सुहाग; अब घर चलाना भी मुश्किल,पर संवार रहीं बच्चों की जिंदगी

Muskan Sharma