cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कुई-कुकदुरछत्तीसगढ़पंडरिया

कवर्धा पिकअप हादसा : शासकीय अस्पताल पंडरिया पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, घटना की ली जानकारी, परिजनों से मिले

img 4633 1

घायल और मृतक परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी

कवर्धा – कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 19 लोगों के निधन की खबर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुख जताया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुए। शासकीय अस्पताल पंडरिया पहुंचे जहां उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी लेकर, घायल और मृतक परिवारों तथा उनके परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि घायल और मृतक परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी ।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया “एक्स” पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और बताया कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है

Related posts

नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा

News Desk

जीपीएम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

News Desk

शेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए राज्यपाल की संवेदनशील पहल

News Desk